Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG: जिला अस्पताल परिसर में मारपीट, दो पक्ष भिड़े

P

PRAVEEN GUPTA / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 36

Share:

बलौदाबाजार- जिला अस्पताल परिसर एक बार फिर उपद्रवी तत्वों की हरकतों से दहशत में आ गया. बीती रात करीब 9 बजे अस्पताल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और झूमाझटकी हुई, जिसके दौरान सिरफुटौव्वल तक की नौबत आ गई. अचानक बिगड़े हालात से नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारी और भर्ती मरीजों के परिजन घबरा गए. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. पर्याप्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

डॉ. वर्मा ने बताया कि रात में पुलिस MLC कराने आई थी, तभी मारपीट करने वाले के साथी वहां आ गए और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. उन्होंने कहा, “अस्पताल परिसर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस चौकी मौजूद है, लेकिन बल की कमी है. मैं उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त बल की मांग करूंगा.”

कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के समय पुलिस घायल व्यक्तियों का मुलाहिजा कराने आई थी, तभी दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और मारपीट करने लगे. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला. जिला अस्पताल में रात के समय हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts