Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का रायपुर दौरा, सीएम साय ने कहा- प्रदेशवासियों को मिलेगा नया मार्गदर्शन

Vishva News / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 33

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जांजगीर-चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय भी आयोजन में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करने जांजगीर जारहे सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नड्डा के दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वचन मिलेगा. CG में हादसा: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान बता दें, 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण किया था. साय सरकार के 2 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज जांजगीर के पुलिस लाईन में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है. जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी. जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा. इस विशाल आमसभा को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा संबोधित करेंगे.

जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ को हमेशा प्रेम दिया : किरण सिंहदेव

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आगमन हो रहा है, हम बीजेपी परिवार की ओर से उनका स्वागत करते हैं. हमेशा इन्होंने अपना प्रेम छत्तीसगढ़ को दिया है. सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं. सारी योजनाएं बेहतर रूप से संचालित हो रही है, सभी को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं. नेवी जासूसी मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजी जाती थी महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी

मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर किरण सिंहदेव ने कसा तंज

वहीं मनरेगा के नाम परिवर्तन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बापू और सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेस ने भुला दिया है. 100 दिन का काम 125 दिन हुआ है, कांग्रेस को इसका धन्यवाद करना चाहिए.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts