Sun, 09 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: बे-मौसम बारिश ने फसलों को किया बर्बाद, किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुआवजे और बीमा की मांग की

Vishva News / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 13

Share:
खैरागढ़:  खैरागढ़ जिले में बे-मौसम बारिश से फसलों के भारी नुकसान के बाद आज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा. जिले के सैकड़ों गांवों से हजारों किसान धान की बालियां अपने हाथों में लेकर खैरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे. विधायक यशोदा वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और फसल नुकसान का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की. लगभग एक घंटे तक कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग जाम की स्थिति में रहा. किसानों ने कहा कि हाल की बे-मौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है. जिन खेतों की फसल कट चुकी थी, वे पूरी तरह सड़ गईं. जबकि खड़ी फसलें गिरकर खराब हो गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता: वन विभाग ने सुरक्षा मानकों के साथ तीन हाथियों को रैंप से निकाला और सुरक्षित वन में छोड़ा प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि हमारी फसलें न बेचने लायक रहीं, न खाने लायक. हम अपने खेतों से खराब धान लेकर आए हैं ताकि प्रशासन को सच्चाई दिखाई जा सके. शासन-प्रशासन को खुद खेतों में जाकर सर्वे करना चाहिए और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा व बीमा राशि तुरंत देना चाहिए. किसानों ने यह भी कहा कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पाया, ऊपर से बारिश ने रही-सही उम्मीद भी तोड़ दी. अधिकांश किसान कर्ज में डूबे हुए हैं और अब उन्हें राहत की जरूरत है. प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सर्वे और मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. नौसेना की संचार और निगरानी में नया अध्याय, ISRO ने लॉन्च किया अत्याधुनिक जीसैट आर उपग्रह किसानों की मांग पर डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर का कहना है कि किसानों की प्रमुख मांग है कि बे मौसम बारिश से उनकी जो फैसले खराब हुई है, इसका सर्वे किया जाए. इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि तीन दिवस के भीतर हम सर्वे करवा लेंगे. जितनी भी क्षति हुई है, उन्हें शासन के नियमानुसार भुगतान करेंगे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts