Sat, 08 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Update on Balod incident: ममता बनी मौत... बेटी का गला घोंटने के बाद मां ने की आत्महत्या, बेटे ने भागकर बचाई जान

Vishva News / Sun, Oct 19, 2025 / Post views : 19

Share:
बालोद: जिला मुख्यालय के शिकारीपारा वार्ड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने जिस बेटी को प्यार दुलार देकर उसका भरण पोषण कर बड़ा किया। उसी मां ने ममता का गला घोंटकर दिया। पहले अपनी बेटी की हत्या की। इसके बाद खुद भी साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, जबकि बेटे ने किसी तरह कमरे से भागकर अपनी जान बचाई। अपने गांव में दिवाली मनाएंगे CM विष्णुदेव साय, खास कार्यक्रम की तैयारी महिला के कांस्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी, तहसीलदार, फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय मृतका निकिता पटौदी पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे उसने पहले अपने 13 वर्षीय बेटे रेवेंद्र पटौदी का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बेटा किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया और अपने मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया। इसके बाद निकिता ने अपने कमरे में सो रही 10 वर्षीय बेटी वैभवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की ओर पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर उसे कमरे के भीतर का भयावह दृश्य दिखा। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। मृतिका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि निकिता की शादी ग्राम सांकरी में हुई थी। Youngest Pilot: महज 18 साल की उम्र में आसमान छूने वाली देश की सबसे छोटी पायलट उनके पति रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक थे। तीन साल पहले कुसुमकसा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में रह रही थी। वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts