Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG News : सपना चौधरी के शो में हंगामा... रात में दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश, सपना चौधरी और टीम सुरक्षित, पुलिस ने की कार्रवाई

Vishva News / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 14

Share:
कोरबा:  मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार ऊर्जा की नगरी कोरबा में आना हुआ और पहली बार में ही उन्होंने काफी कुछ कड़वा अनुभव किया। कड़वे अनुभव के साथ वह और उनकी पूरी टीम पुलिस की सुरक्षा के साए में जान बचाकर यहां से जा सके। सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन: स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव और भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज सपना चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब रात में वह अपने कमरे में सो रही थी तब बाहर उपरोक्त चार लोगों के द्वारा कमरे में लात मार कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दी गई। सपना चौधरी के मुताबिक उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी किया गया और लोगों को उकसाया भी गया एवं भीड़ इकट्ठी की गई।उनकी और उनकी पूरी टीम की जान इस घटनाक्रम में जा सकती थी, अगर जश्न रिसोर्ट के मालिक कारणदीप ने उन्हें मदद नहीं की होती और समय पर वहां पुलिस की टीम नहीं पहुंचती। मारपीट और लूटपाट की लिखाई रिपोर्ट इस मामले में जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप के द्वारा उपरोक्त चारों लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिस पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि उपरोक्त चार लोगों के द्वारा सपना चौधरी के लोगों से कार्यक्रम के लिए ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर मारपीट की गई और जब इन्हें मना किया गया तो जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा का dvr अपने साथ ले गए और ₹10000 भी नगद लूट लिए। सात लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। साथ ही करणदीप ने अपने भाई व स्टाफ के साथ मारपीट करने की भी रिपोर्ट इन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। एक घण्टे में ही निपट गया कार्यक्रम इसके पहले उनका लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम बमुश्किल 1 घंटे ही चल सका। कार्यक्रम के दौरान जहां अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला वहीं हुल्लड़बाजी भी होती रही,हालांकि ऐसे कार्यक्रमों में हुल्लड़ ना हो,यह सम्भव भी नहीं। एक वक्त तो ऐसा आया जब स्टेज पर पैसे फेंकने को लेकर सपना चौधरी नाराज हो गईं। वह स्टेज से इधर-उधर भटकने वाले लोगों को दर्शक दीर्घा में बैठने की अपील में करती नजर आई तो वहीं उनके स्टेज पर चढ़ने के लिए भी लोग प्रयास करते नजर आए। ऐसी अव्यवस्थाओं और बदतमीजियों के बीच सपना चौधरी ने अपना परफॉर्मेंस तीन-चार गानों पर दिया और इसके बाद कार्यक्रम खत्म हो गया। इधर,हंगामे के बाद देर रात दोनों पक्ष थाना पहुंच गए और दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जश्न रिसोर्ट में हुए घटनाक्रम को लेकर काउंटर केस दर्ज किया गया है किंतु इसकी विस्तृत जानकारी बाद में देने की बात उन्होंने कही। CM साय ने सभी SP को दिए सख्त निर्देश, महिला-किशोरी मामलों में तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करें ऊर्जावान लोगों की नगरी….! ऊर्जाधानी में हुए इस पहले इवेंट में काफी ऊर्जावान लोग जुटे जो अधिकतर धनाढ्य से शामिल रहे। कोरबा के अलावा आसपास के क्षेत्र सहित बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा से भी लोग पास खरीद कर कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। कहने को तो VIP इवेंट था लेकिन जिस तरह से ऊर्जावान लोगों ने इस कार्यक्रम की दुर्गति कर दी और अव्यवस्था देखने को मिली तथा कार्यक्रम के बाद अपनी मनमानी करने को लेकर दबाव डालते रहे, उससे न सिर्फ कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी ऐसी लोक कला, संस्कृति का एक तरह से अपमान हुआ है/छवि खराब हुई है। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो उनके द्वारा इस तरह के आयोजन करने को लेकर अपनी तरफ से कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया गया था किंतु इसके बावजूद सक्षम अधिकारी की प्रशासनिक अनुमति इस आयोजन को लेकर प्राप्त हुई। आयोजन बेहतर हो सकता था लेकिन सारा कार्यक्रम अव्यवस्थाओं व बदतमीजी की भेंट चढ़ गया और बाद में तो मामला थाना तक भी पहुंच गया। कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे कई लोगों सहित शहरवासी भी ऐसे आयोजन के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts