Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: अंडा-सब्जी खाने की हड़बड़ी में दौड़ाया वाहन, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Vishva News / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 24

Share:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्र पर्व के दौरान दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. 23 सितंबर की शाम बीजापुर के एजुकेशन सिटी इलाके में एक भारी-भरकम हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस घटना में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. CG News : गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने की कोशिश में हुआ हादसा, कार से टकराकर युवती की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

हादसा कैसे हुआ?

साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता दर्शन के लिए जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

नशे में था ड्राइवर

पुलिस की गिरफ्त में आए ड्राइवर शंकर ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी. उसने कहा कि वह जल्दबाजी में दोस्तों के साथ “अंडा-सब्जी खाने” जा रहा था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था.

कराटे में चमकता सितारा थी साक्षी

साक्षी नक्का ज्ञानगुड़ी की रहने वाली थी और एकलव्य विद्यालय कन्या आश्रम में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी. कराटे खेल में उसने राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप जीती थी और बीजापुर की खेल प्रतिभाओं में गिनी जाती थी. लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी और सपनों को समय से पहले खत्म कर दिया.

वाहन मालिक की लापरवाही उजागर

जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल हाइड्रा वाहन (क्रमांक CG04 MB 1402) का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था. यह वाहन रायपुर स्थित बाबा कंस्ट्रक्शन जनरल सप्लायर का है और याना एसोसिएट की पाइपलाइन परियोजना में उपयोग हो रहा था. ऐसे में वाहन मालिक और कंपनी की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है. CG News : कांग्रेस ने नए अध्यक्ष चुनाव के लिए इन जिलों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक

नगरवासियों का आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी संघ प्रशासन पर भड़क उठे. उनका कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी और सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

पुलिस जांच जारी

बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है. ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts