Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में बीमार हाथी हुआ खतरनाक, ग्रामीण की कुचलकर मौत

Vishva News / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 27

Share:
गरियाबंद. उदंती सीता नदी अभयारण्य के तौरेगा रेंज में पिछले 20-25 दिनों से बीमार हाथी की मूवमेंट है. मुंह में तकलीफ होने के कारण वह खाना नहीं खा पा रहा है. अब हाथी का आक्रमक हो चुका है. बीती रात उसने एक ग्रामीण की कुचलकर जान ले ली. वन विभाग की टीम ने वनतारा को भी बीमार हाथी के संबंध में पत्राचार किया है. प्रेम विवाद खून में बदला: युवक ने बहन के भाई पर किया चाकू से हमला दरअसल, वन विभाग की टीम बीमार हाथी पर 24 घंटे निगरानी बनाए हुए है. वह दल से बिछड़कर अलग हो गया है. मुंह में तकलीफ होने के कारण वह आक्रमक हो चुका है. वह बार-बार नेशनल हाईवे पर भी पहुंच रहा था. ग्रामीणों को मुनादी कर जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है. शनिवार की रात कोदोमाली गांव में एक ग्रामीण का सामना हाथी से हो गया. आक्रमक हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान जंगल सिंह (48 साल) के रूप में हुई है. वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई है. रायपुर: कुलियों का पांच दिन का प्रदर्शन समाप्त, मांगों पर रेलवे ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि हाथी पिछले 20-25 दिनों से बीमार है. वन विभाग की टीम ने उसका इलाज भी किया था, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. अब डॉक्टरों की एक विशेष टीम को मौके पर बुलाया गया है. ट्रैंकुलाइज (बेहोश कर इलाज करने) की अनुमति मांगी गई है, हालांकि फिलहाल इसकी स्वीकृति नहीं मिली है. वर्तमान में हाथी को आहार के माध्यम से दवाएं दी जा रही हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts