Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा "याद-ए-हुसैन" कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न..

Share:

रायपुर, 10 अगस्त 2025 – ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला "याद-ए-हुसैन" कार्यक्रम इस वर्ष भी रायपुर में श्रद्धा और सेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 1 से 10वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को स्कूल के जूते तोहफे में वितरित किए गए।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज ने बताया कि यह पहल हर वर्ष उन बच्चों की मदद के लिए की जाती है जिनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उनका कहना था कि, "हमारी यह कोशिश रहती है कि कोई भी बच्चा केवल सुविधाओं की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। जूतों का यह छोटा-सा तोहफा उन्हें स्कूल तक पहुँचने में सहूलियत देगा।"

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में आयोजित *सीरत-ए-हसनैन क्विज़ प्रतियोगिता* के विजेता बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, संस्था द्वारा संचालित स्कूल "दी सीड्स" में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कई सम्माननीय अतिथि मौजूद रहे। शहर की *सीरत-उन-नबी कमेटी* के अध्यक्ष जनाब सोहेल सेठी साहब, मजलिस-ए-शूरा से एम. के. गौरी साहब, नज़र हुसैनी साहब, अब्बास सिद्दीकी साहब, एम. जी. रशीद साहब, रफीक साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम रिज़वी साहब, हाजी ज़ुबेर महमूद साहब, प्रदेश सचिव फहीम अंसारी साहब, कार्यकारिणी सदस्य आदिल सिद्दीकी साहब, हाजी कलीम साहब एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से हमशीरा से आमना बाजी, नूर जहां बाजी, शहनाज़ बजी और खान मैम,नसीम बाजी, फाउंडेशन ऑफिस से शबनम बाजी का विशेष योगदान रहा।

दी सीड्स स्कूल की पूरी टीम टीचर्स रुकसाना,मैडम तहमीना मैडम, बावरा मैडम, अहमदी मैडम, अमिना मैडम और शरीफा खाला का विशेष योगदान रहा

कार्यक्रम की सफलता में शाजी रशीद साहब, अलकाफ गनीवाला साहब, शाहबान खान साहब, फैसल साहब, जसीम साहब, यूसुफ साहब, आसिफ भिंसरा साहब तथा यासिर भाटी साहब, अब्दुल्ला खान साहब, गुड्डा भाई साहब, इमाम अजैन साहब, अज़हर भाई साहब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने यह साबित किया है कि सामाजिक सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समुदाय के सहयोग से बहुत कुछ संभव है। संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करती रहेगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts