Tue, 28 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

तस्वीर अपनी, नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर का; जांच एजेंसियां नेटवर्क खंगालने में जुटीं

अयोध्या में बयान को लेकर शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की

हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के आरोप में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

कोरबा में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां

सूचना

hello php

: Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 29

Share:

आज यानी 16 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। आज का दिन पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आज आप तुलसी के पौधे के पास जाकर एक छोटा सा उपाय करें लें तो भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और आप को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

क्या है उपाय?

जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पास गाय के देसी घी का दीपक जलाएं और विष्णु भगवान का ध्यान करें। इसके बाद तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें और तुलसी माता के मंत्र और आरती पढ़ें। ऐसे करने से जातक पर भगवान विष्णु और तुलसी मां की कृपा बरसेगी।

तुलसी माता के किन मंत्रों का करें जप

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी

यह मंत्र भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और मनचाही मुराद पूरी करने के लिए है।

ॐ श्री तुलस्यै नमः यह तुलसी माता के नामों में से एक है और उनका स्मरण करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: यह एक सामान्य मंत्र है जो तुलसी के पास जाप किया जा सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसके अलावा, तुलसी मां की स्तुति भी पढ़ें-

तुलसी स्तुति मंत्र

  • देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
  • नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
  • तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
  • धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
  • लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
  • तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

याद रहे कि जब कान्हा को भोग लगाएं तो तुलसी दल का उपयोग जरूर करें, क्योंकि तुलसी के बिना कान्हा जी का भोग अधूरा माना गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts