Fri, 05 Jun
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद की दादा गिरी के चलते बीच सड़क पर कराया गया बोर खनन

पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान बवाल

पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला, CCTV आया सामने

संभावित नए युद्ध की तैयारी में जुटा तेहरान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 70 लाख की लूट से सनसनी

200 से ज्यादा बैंक खाते बेचकर देशभर में फैलाया ठगी का नेटवर्क, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

इंद्रावती नदी में मिला शव

सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मशीन ऑपरेटर जिंदा जला, 5 मजदूर झुलसे

देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, ’क्रशर प्लांट किया गया सील’

सूचना

hello php

पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला : National Testing Agency ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा

P

PRAVEEN GUPTA / Tue, May 12, 2026 / Post views : 43

Share:

रायपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। National Testing Agency ने 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया है। मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation को सौंप दी गई है।

NTA के अनुसार परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। प्रभावित छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा, उनके पुराने परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे और नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा शुल्क भी वापस किया जाएगा।

जांच में सामने आया है कि पेपर छपने से पहले ही प्रश्न नकल गैंग तक पहुंच गए थे, जिसके तार सीधे जयपुर, सीकर और झुंझुनूं से जुड़े बताए जा रहे हैं। राजस्थान की Special Operations Group ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मास्टरमाइंड के तौर पर मनीष नामक व्यक्ति की तलाश और नेटवर्क की जांच जारी है।

720 अंकों की होने थी परीक्षा, इधर 600 अंकों के प्रश्न पहले ही पहुंच गए कई छात्रों के पास

सूत्रों के अनुसार, 720 में से करीब 600 अंकों के प्रश्न परीक्षा से दो दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। मामले में पैसों के लेन-देन और कई राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच की जा रही है।

NTA पर खड़े हो रहे कई गंभीर सवाल

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी NEET UG 2024 पेपर लीक विवाद सामने आया था, हालांकि तब Supreme Court of India ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था। यह मामला एक बार फिर National Testing Agency की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts